बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बिरुआबाड़ी मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया ।

मुकीम अहमद अंसारी, ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूं गौरव क्लब संस्था एव बदायूं गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान मे सावन के अंतिम सोमवार को दोपहर १२ बजे बिरुआबाड़ी मंदिर मे शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया।बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बताया कि बिरुआबाड़ी मंदिर में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शिवलिंग का  विधि विधान से रुद्राष्ठकध्यायी द्वारा  रुद्राभिषेक किया गया।इसके उपरान्त आरती कर भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर दिनेश चंद्र शर्मा,गौरव पाठक,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,चर्चा पाठक,सोमनाथ पाठक,कुनाल सक्सेना,मनीष ठाकुर,बबलू सिंह,रितेश उपाध्याय,वरुण सक्सेना सहित अनेक शिव भक्त उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी, ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!