डीजे से गिरकर कांवड़िये की मौंत, दो घायल।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूं। शनिवार देर रात हुए हादसे में कांवड़िये की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कांवड़िये घायल हुए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वहीं घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद कांवड़िये कुछ देर को आक्रोशित भी हुए लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें समझाकर शांत कर लिया। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। हादसा बरेली-मथुरा हाइवे पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नौशेरा गांव के पास हुआ। बिनावर थाना क्षेत्र के रफियाबाद गांव के कांवड़ियों का जत्था जल लेने कछला गंगाघाट जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से अन्य कांवड़ियों का जत्था भी ट्रैक्टर-ट्राली से लौट रहा था।
बताया जाता है कि दोनों ट्रैक्टरों पर लगे डीजे ट्राली से काफी बाहर की ओर निकले हुए थे। ट्रैक्टर तो क्रास हो गए लेकिन पीछे लगे डीजे टकरा गए। इसी डीजे पर बैठा रफियाबाद गांव का गुड्‌डू (22) समेत दो अन्य कांवड़िये नीचे गिरकर घायल हो गए।
डायवर्जन व्यवस्था के तहत पूरे रोड पर पहले से ही भारी मात्रा में पुलिस तैनात है। ऐसे में मामले की जानकारी मिलते ही कुछ देर में पुलिस एंबुलेंस लेकर पहुंची और घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज ले गई। वहां तीनों का इलाज शुरू कर दिया गया लेकिन दौरान इलाज गुड्‌डू की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी तो वो भी रोते-बिलखते यहां पहुंच गए हैं।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!