मानव श्रृंखला बनाकर हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

फतेहपुर, बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) नगर क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत  जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों में राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया। आजादी के अमृत महोत्सव उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के मुंशीगंज बाजार से पटेल चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाकर जनमानस को राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं व कस्बे के व्यापारियों ने भाग लिया। जो नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए  पटेल चौराहे समापन किया गया। मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम ने जनमानस से अपील करते हुए कहा, सभी देशवासियों को 11से 17 अगस्त तक घरों पर तिरंगा फहरा कर तिरंगा विद सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने  का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा, देश आज आजादी की 50वीं वर्षगांठ का जश्न इस बार घर तिरंगा अभियान के तहत बना रहा है। आज के दिन देश 29 सपूतों को याद करता है जिसने बलिदान से हमें आजादी मिली। वर्तमान की युवा पीढ़ी आजादी के संघर्ष और लोकतंत्र को बेहतर ढंग से नहीं जानती है ऐसे में उसे अपने देश के इतिहास और वर्तमान से जोड़ना बहुत जरूरी है। और 17 अगस्त तक झंडा लगाना है उसके बाद सम्मान सहित उतारकर उसको रख लेना है।इसी कड़ी में आजादी अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर निंदूरा, फतेहपुर, सूरतगंज विकासखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम, जिला मंत्री अंजू चंद्रा, दीपचंद जैन, रंगनाथ मिश्र, अनिल अग्रवाल, विजय जैन, मनमोहन गुप्ता, बाल गोविंद नाग, राकेश गुप्ता, सुनील मौर्य, सर्वेश श्रीवास्तव, शंकर जोशी, मंटू लाल, संजय सोनी, अजय सोनी, बबलू गुप्ता, आलोक वर्मा, ललित सोनी, प्रवीण वर्मा, अनिल मिश्रा, बिंदू श्रीवास्तव, रामू रस्तोगी, अनंत गुप्ता, जानकी वर्मा,  शिव शंकर सोनी, रामू यादव, आकाश नाग सहित सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!