बच्चे का देश का भविष्य: अयाज़ खान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
फतेहपुर, बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) नगर पंचायत बेलहरा स्थित हिंद मांटेसरी स्कूल में चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज खां ने सभी बच्चों को स्कूली बैग वितरित किये। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा पूरा प्रयास है कि हमारे नगर के छात्र छात्राएं पलक मौर्या और अमरीन ख़ान जैसे बने और अच्छे अंको से पास हों ताकि हमारे नगर के साथ-साथ हमारे जनपद और हमारे प्रदेश का नाम रोशन हो। उन्होंने बच्चों के माता पिता को संदेश देते हुए कहा कि जो भी माता-पिता अपने बच्चों को अपनी गाढी मेहनत व परिश्रम से पढ़ा रहे है, अगर कहीं उनकी शिक्षा में कोई भी बाधा, व समस्या आ रही है। तो मैं हर सम्भव मदद का पूरा प्रयास करूंगा। बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है। इनके भविष्य को उज्जवल बनाना हमारी जिम्मेदारी है। नगर के स्कूल में अयाज़ ख़ाँ ने हजारों बच्चों को बैग वितरित किये तो बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसपल अनवर नदीम, अताउर्रहमान, इमरान कुरेशी, सभासद मुश्ताक़, निज़ामुद्दीन, अनवार, वीरेन्द्र सिंह, राजू ख़ान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

