झूला, अंताक्षरी और लोक गीतों संग मना तीज महोत्सव सांसद पत्नी उर्मिला रावत ने किया प्रतियोगिताओ का शुभारम्भ
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) सावन की रिमझिम फुहारो के बीच मँझलेपुर गॉव पहुंची सुमन फाउंडेशन की महिलाओ ने तीज महोत्सव उत्साह के साथ मनाया। जिसमे सावन के पारम्परिक लोक गीत और नृत्य के साथ खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन करके पुरस्कार वितरण किया गया। सुमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम तीज महोत्सव सीजन-6 का धूमधाम से सांसद उपेंद्र सिंह रावत की पत्नी उर्मिला सिंह रावत के कर कमलों द्वारा बारिश की फुहारों के बीच शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कजरी, सावन गीतों के साथ सखियों संग झुला झूलकर हर्षाेल्लास से मनाया गया। उक्त कार्यक्रम फाउंडेशन द्वारा गोद लिये गये ग्राम मंझलेपुर के 11 परिवार की ग्रामीण महिलाओ के साथ आयोजित किया गया। जिसमे नृत्य, गायन, तीज सुंदरी, अंताक्षरी जैसी प्रतियोगिताये हुई। जिसमे विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नृत्य कला मे सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हिमांशी, तीज सुंदरी मे सीमा सिंह सभी को पछाड़ कर पहला स्थान पाया। गायन मे मातारानी ने कजरी गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। मानसिक खेल मे वैष्णवी अव्वल रही। सुमन फाउंडेशन की ओर से एक दिव्यांग बच्चे को व्हील चेयर भी प्रदान की गई। आयोजित कार्यक्रम मे फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव के साथ कमलेश शुक्ला, नीरा श्रीवास्तव, रश्मि, मंजू गुप्ता, अर्पिता शर्मा, विनोद कुमार, उमेश कुमार, मयंक त्रिवेदी, प्रज्ञा सिन्हा, रिचा, पूजा पांडे, राजकुमारी रस्तोगी, रेखा, पूजा गुप्ता, किरन, ऐश्वर्य, क्षितिज, कुहू आदि लोग उपस्थित रहे। सुमन श्रीवास्तव ने बताया कि फाउंडेशन का सदैव यही प्रयास रहता है कि वह शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ और बच्चियों को सशक्त बनाया जाये। सामाजिक उत्थान के साथ जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से अपनी भारतीय सस्कृति की परंपरा द्वारा महिलाओ व बच्चियों को अवगत करायें।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

