ट्रैफिक सिपाही ने रोका तो चढ़ा दी कार, पैर टूटा

दिव्यांशु शुक्ला संवाददाता रामनगर एसएम न्यू 24 टाइम्स 9170103751

रामनगर, बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) ट्रैफिक सिपाही ने मार्ग डायवर्जन की बात कहकर आगे जाने से रोका तो गुस्साए कार सवार ने सिपाही पर कार चढ़ा दी। जिससे सिपाही का पैर टूट गया। आनन-फानन में सिपाही को सीएचसी रामनगर ले जाया गया जहां गंभीर चोटे आने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। यह घटना थाना रामनगर के अन्तर्गत चौकाघाट मोड़ की बतायी जा रही है। प्राप्त विवरण के अनुसार लोधेश्वर महादेवा मे आखिरी सोमवार को शिवभक्तो की भारी भीड़ के चलते पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के द्वारा मार्ग डायवर्जन किया गया था। चौकाघाट मोड से रामनगर बाराबंकी की तरफ वाहनो के आवागमन पर पाबन्दी थी। रोड डायवर्जन को लेकर एक कार सवार से रामनगर की तरफ जाने को लेकर कहासुनी हो गयी। हेड कांस्टेबल फिरोज आलम ट्रैफिक पुलिस बाराबंकी चौका घाट पर ट्रैफिक डायवर्जन में लगे थे। डिजायर सवार व्यक्ति रामनगर की तरफ जाना चाहते थे। ट्राफिक पुलिस कांस्टेबल फिरोज आलम ने रूट डायवर्जन होने की बात कही तो वह नहीं माने फिर दोनो लोगो मे वाद विवाद होने के बाद कांस्टेबल गाड़ी के सामने था जिसको ठोकर मारते हुए गाड़ी आगे बढ गयी। गाड़ी की टक्कर से ट्रैफिक पुलिस फिरोज आलम बुरी तरह घायल हो गये। घायल अवस्था में सीएचसी रामनगर लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सम्बन्ध मे पुलिस क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह ने बताया कि सिपाही को चोट लगी है इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया कार सवार व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

दिव्यांशु शुक्ला संवाददाता रामनगर एसएम न्यू 24 टाइम्स 9170103751

Don`t copy text!