खनन माफियाओं द्वारा पहुंचाई गयी राजस्व को क्षति: किसान मजदूर संगठन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स खुलेआम रातो दिन किया गया अवैध खनन रहरामऊ में खनन माफियाओं का आतंक, पहुंचाई गयी राजस्व को हानि। सफदरगंज बाराबंकी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लाक मसौली अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने खनन माफियाओं के विरूद्ध मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की अन्यथा की स्थिति में किसान मजदूर संगठन सड़कों पर उतरकर खनन माफियाओं की ईंट से ईंट बजा देगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सफदरगंज थाना स्थित ग्राम पंचायत रहरामऊ में स्थित भूमि गाटा संख्या-966, 967, 968 भूमि के सम्बंध में जिलाधिकारी द्वारा प्रियांशी कान्सटेक्शन को भूमि में 12000 घन मीटर मिट्टी खनन हेतु अनुमति दिया था 01जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक दिये जाने के सम्बंध में अनुमति दी गई थी जिसके बाद ठेकेदार द्वारा अवैध खनन का कार्य उक्त गाटा संख्याओं ९६०, ९६१,९६५,९६४,९६९ पर अवैध खनन कर डाला तथा राजस्व चोरी किये जाने के सम्बंध में थाना सफदरगंज व क्षेत्रीय लेखपाल व तहसीलदार से बताया गया किन्तु भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण सम्बंधित अधिकारी द्वारा अवैध खनन की कार्यवाही को अनदेखा करते हुए जांच नहीं की गयी, गांव वाले काफी उग्र हैं तो ठेकेदार द्वारा 11000 विद्युत लाइन के नीचें रातोरात अवैध खनन किया गया, जिसके बाद समाचार पत्रों में खनन कार्य को रोके जाने एवं अवैध खनन किये गये कृषि योग्य भूमि क्षेत्र पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गयी फिर भी किसी तरीके से उच्चाधिकारियों द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन संगठन की मांगे मानेगा या अवैध खनन माफिया दिनरात खनन करके धरती का सीना चीरते रहेंगे, और सरकारी राजस्व को चोरी-चोरी डकारते रहेंगे, यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

