भाजपा युवा मोर्चा ने भारत की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली तिरंगा यात्रा

एसएम न्युज24 टाइम्स जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

सहसवान। भारत की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव का पर्व मना रहा है इसी उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा व तिरंगा रैली का प्रत्येक मंडल स्तर पर जाकर आयोजन कर रहा है।
उसी क्रम में प्रदेश व जिला नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सहसवान नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक विराट तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । तिरंगा यात्रा की विशेषता यह रही की इस यात्रा में सभी जाति धर्म व वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस पूरी तिरंगा यात्रा में प्रशासन ने भी विशेष रूप से सहयोग किया उप जिलाधिकारी, सीओ । प्रभारी निरीक्षक व नगरपालिका एवं विद्युत विभाग की टीम सहित सभी पूरे जोश के साथ शिरकत की । पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव,ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा दीक्षा माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष सौरव माहेश्वरी अनुराग दीक्षित, भाजपा नेता आदर्श सक्सेना ,महामंत्री पीयूष माहेश्वरी व सचिन शर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता अवढर शर्मा,सुभाष गौड़, विनोद शर्मा , मदनलाल शाक्य फौजी, रुबेद अख्तर,राजीव वर्मा सौरव बाल्मीकि राजेंद्र कश्यप भाजपा के सेक्टर के सभी संयोजक बूथ अध्यक्ष और तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में जितेंद्र यादव ने कहा की देश अनेकों राष्ट्रवादी देशभक्तों की शहादत से आजाद हुआ उनको नमन करना चाहिए वही अनुज माहेश्वरी ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की तिरंगा हमारी आन बान शान है। इस तिरंगे की शान बरकरार रखने को हजारों लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी , उन तमाम वीर शहीदों को याद करना चाहिए हम सभी देशवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि देश को हम सभी एक साथ बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाने का काम करें।

एसएम न्युज24 टाइम्स जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!