कुर्सी पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से रूपये, मोटर साइकिल ,तमंचा ,कारतूस बरामद-

जैनुल आबदिन (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) लखनऊ 9665106642

बाराबंकी थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया, कब्जे से स्टेप्लाइजर, टिल्लू मोटर, कूलर व सीलिंग फैन, केबिल तार, तीन अदद बैट्री, ऐंगल लोहे का 14 अदद मोबाइल फोन, नकद 7100/ रूपये व एक मोटर साइकिल सहित 1 अदद तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद-


जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 09.08.2022 को थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण  1. मो0 अदीब उर्फ अद्दू पुत्र हिफजुल रहमान उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम अगासण्ड थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी हालपता ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी, 2. शमीम उर्फ साढ़े तीन लाख पुत्र मो0 वसीम निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी, 3. कल्लू पुत्र हुसैन अहमद निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को किसान पथ जबरी खुर्द अन्डरपास दौड़िहारा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये एक अदद स्टेप्लाइजर, एक अदद कूलर फैन डबल पंखे बाला, एक अदद टिल्लू मोटर, दो अदद सीलिंग फैन, करीब 17 मी0 केबिल तार, एक अदद ऐंगल लोहे, एक अदद बैट्री एमराँन, दो अदद बैट्री बड़ी, 14 अदद मोबाइल फोन, नकद 7100/ रूपया, एक अदद मोटर साइकिल व 1 अदद तमंचा नाजायज मय 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 249/2022 धारा 41/411 भादवि व मु0अ0सं0 248/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।  पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है जो बाराबंकी, लखनऊ तथा आस पास के जनपदों में चोरी/लूट की घटनाएं कारित करते है। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 26.07.2022 की रात एक मोटर साइकिल सवार से तमंचा दिखाकर दस हजार रूपये व एक मोबाइल बेहटा अन्डर पास के पास से छीना था और दिनांक 04.08.2022 की रात में उमरा फैक्ट्री एरिया में स्थित गिलास की फैक्ट्री से बैट्री, मोबाइल फोन, इन्वर्टर, पंखा, ऐंगिल, टिल्लू मोटर, कूलर, केबिल आदि चोरी किया था। इसी तरह दिनांक 06.08.2022 की रात अभियुक्तगण ने लक्ष्मी धर्मकांटा अल्लीपुर के पास से एक हाइड्रा से एक एमरान की बैट्री चोरी की थी। इसके अलावा अभियुक्तगण फैक्ट्री एरिया उमरा तथा आस पास के क्षेत्र में खड़े वाहनों से बैट्री और वाहनों के ड्राइवरों के सो जाने पर उनके मोबाइल को चुरा लेते हैं एवं सामान व मोबाइल को फेरी वालों आदि को सस्ते दामों में बेचकर मिले  पैसों से अपना जीवन यापन करते है।

जैनुल  आबदिन (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) लखनऊ 9665106642

 

Don`t copy text!