तीतरों की लड़ाई की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, कई तीतरबाज दबोचे

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूं। तीतरों को लड़ाकर उनकी हार-जीत पर हजारों रुपये के दांव लग पाते उससे पहले ही पुलिस ने छापा मार दिया। इस दौरान आठ-नौ लोग हत्थे चढ़ गए, बाकी भागने में सफल रहे। चर्चा है कि इस दौरान हजारों रुपये भी बरामद किए गए हैं।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पीयरखंदना के पास एक बगीचे का है। यहां हर सप्ताह तीतरों को लड़ाने के लिए आसपास इलाके के अलावा पड़ोसी कासगंज से भी धंधेबाज जुटते हैं। इसके बाद हार-जीत पर हजारों रुपये के दांव लगते हैं। बुधवार को इस खेल की पुलिस को भनक लग गई। ऐसे में दोपहर बाद काफी संख्या में पुलिस फोर्स ने पूरे बगीचे को घेर लिया। पुलिस को देखने पर कई धंधेबाज बाइक मौके पर ही छोड़कर खेतों के रास्ते भाग गए। फिर भी आठ-नौ लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जिनके पास पिंजरों में तीतर भी थे। पुलिस ने तीतर आसपास के ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिए। पकड़े गए लोगोें को पुलिस आई, इनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने पीयरखंदना के पास एक बगीचे में दबिश देकर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एक दर्जन से अधिक बाइक भी वहां मिलीं है। बाइक मालिकों के बारे में जानकारी की जा रही है। तीतरों पर दांव लगाने के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। -हरपाल सिंह बालियान, प्रभारी निरीक्षक

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!