दिनेष ने लहराया तिरंगा, बच्चे बोले भारत माता की जय

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिद्धौर बाराबंकी। अमृत महोत्सव लेकर भाजपा की तिरंगा यात्रा कस्बा कोठी स्थित एच एल बी पब्लिक इंटर कॉलेज से हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और कॉलेज के छात्र छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर लगभग दो किलोमीटर मदारपुर चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भारत माता वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए गए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कोठी कौशलेंद्र शुक्ला श्रवण कुमार शुक्ला एच एल बी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा दुग्ध संघ के मंडल चेयरमैन आनंद सिंह मोनी राजेंद्र वर्मा राम तीरथ प्रेम राज सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

सिद्धौर में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा

इसके अलावा सिद्धौर में भी तिरंगा यात्रा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीता सरण वर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश रावत रामकुमार मिश्रा अमरेश रावत प्रवीण सिंह ने संयुक्त रुप से सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन कर व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पितकर तिरंगा यात्रा का निकाली यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से हाथ में तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए बाइक यात्रा ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यनाम सिंह वर्मा गुड्डू नि सभासद डॉ.राजेंद्र वर्मा सभासद दिनेश शर्मा लल्लू रावत राम प्रसाद पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह तेज बक्ससिंह रामराज कनौजिया रामबरन रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!