जै़दपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। आजादी के अमृत महोत्सव में वातावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेने वाले पर्यावरण प्रेमी आशीष कुमार वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के साथ मिलकर मसौली थाना परिसर में 11 फूलदार गुलाचीन के पेड़ रोपित किये। बताते चलें कि पर्यावरण प्रेमी आशीष कुमार वर्मा कोई भी ऐसा तीज त्यौहार एव मांगलिक कार्य पर पेड़ रोपित करने से वंचित रह जाते है जिसका ही कारण है कि आशीष वर्मा ने अब तक 14 हजार से अधिक पेड़ रोपित कर कीर्तिमान बना चुके है। थाना परिसर में सफेद गुलाचीन का पौधा रोपित करते हुए आशीष वर्मा ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि वातावरण को स्वच्छ एव हरा भरा बनाया जा सके जिससे लोगो को शुद्ध आक्सीजन मिल सके। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने पर्यावरण प्रेमी आशीष कुमार वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आपने जो लक्ष्य लेकर चले है वह काफी सराहनीय है समाज के सभी लोगो को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ रोपित कर वातावरण स्वच्छ बना सके। इस मौके पर निरीक्षक राम कृपाल सिंह, अब्दुल रहमान खान, मुन्ना कुमार, सुधीर कुमार यादव, रविन्द्र सिंह सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

