भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार क्षेत्र के विभिन्न गांवों एव कस्बों में परंपरागत रूप से मनाया गया सगी व मुंह बोली बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र के दो धागे बांधकर भाई-बहन के प्रेम को पुष्ट कर दिया ।

रक्षाबंधन त्यौहार पर सैकड़ों किलोमीटर चल करके सगी व मुंह बोली बहनों ने अपने भाइयों के यहां पहुंचकर रोली चंदन हल्दी अच्छत आदि से अपने भाइयों के टीका लगाकर उनकी कलाई में रक्षा सूत्र के दो धागे बांधकर उनकी सुख समृद्धि व लंबी उम्र की कामना किया वही भाइयों ने अपनी बहनों को यथा शक्ति उपहार आदि देकर उनकी जीवन पर्यंत रक्षा किए जाने का वचन दिया । इस मौके पर थाना क्षेत्र जैदपुर के इन्धौलिया में दो बहनो ने कु०अंजली वर्मा ,कु०गीताजंली वर्मा अपने तीन भाईयो अंकित वर्मा ,राजन वर्मा, विपुल वर्मा रोली, चन्दन,हल्दी,अच्छत आदि से अपने भाईयों टीका लगा कर उनकी कलाई मे रक्षा सूत्र के दो धागे बांधकर मिष्ठान खिला कर पानी पिला कर उनकी सुख समृद्धि लंमी उम्र की कमना कियात्यौहार में अमन चैन बने रहे जिसके लिए क्षेत्र के थाना जैदपुर प्रभारी धीरेन्द कुमार सिंह व सफदरजंग थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी तथा थाना मसौली प्रभारी पंकज कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ गस्त पर मुस्तैद रहे।

राखी का त्यौहार सभी धर्मों में धूमधाम से मनाया जाता है इस त्यौहार में सभी लोग मिल जुल कर आपसी सौहार्द पूर्वक मनाते हैं। वही शहर के मोहल्ला आजादनगर में हम्माद को बहन लायबा नूर ने राखी बांधा वही अब्दुल मुईद को उनकी बहन ने राखी बांधा और आशीर्वाद दिया। बच्चों की रंग बिरंगी राखियां व मोटू पतलू डोरेमोन आदि की राखियों की बाजार में काफी धूम रही

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!