युवाओं का बढ़ रहा सपा से जुड़ाव: अरविन्द सिंह गोप आशीष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने ली सपा की सदस्यता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के द्वारा आयोजित समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए सैकड़ों युवा कार्याकर्ताओं को पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने समाजवादी की प्रारंभिक सदस्यता नेता ग्रहण कराई। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। सदस्यता अभियान में जिस तेजी से युवा आगे बढ़कर हिस्सा ले रहा है इससे लगता है कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी बेहतर परिणाम लाएगी। इसी क्रम में मसौली चौराहे पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शकील सिद्दीकी के द्वारा आयोजित तिरंगा वितरण और सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी प्रधानों को और सपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई गई और राष्ट्रीय ध्वज वितरण किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, अजय वर्मा बबलू, हिमांशु यादव, हशमत अली गुड्डू, शकील सिद्दीकी, अशोक यादव, हफीज वारिस, असगर अली, राममूर्ति यादव, विजय कुमार, विकास यादव, अरमान राहुल, रहमत अली, ताज बाबा राइन, संतोष रावत, शिवकुमार यादव, दीपक यादव, सोनू यादव, आसमान सिंह, अंकित सिंह आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!