भाजपा ने हमेशा सभी के विकास का विकास किया है: सतीश शर्मा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भाजपा ने जाति पाति और मजहब से ऊपर उठकर राजनीति की है। भाजपा ने हमेशा जनहित और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाकर गरीब जनता को राहत दी है तो वहीं उसने हमेशा विकास परक काम किये हैं। उक्त बात विकास खण्ड बनीकोडर में लघु सेतु, सड़क मार्ग, पंचायत भवन आदि स्थानों के लोकापर्ण के दौरान प्रदेश के खाद्य व रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने कहा कि मैने हमेशा विकास कार्यों पर ज्यादा जोर दिया है। मेरे प्रयास से ही क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलों का निर्माण हुआ है। जर्जर सड़कों का कायाकल्प हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के लिए सम्पर्क मार्गों का निर्माण कराया गया है। इससे पूर्व श्री शर्मा ने ग्राम बाजपुरा और कुंवरपुर के मध्य लघु सेतु एवं सड़क मार्ग जिसकी लागत 1 करोड़ 29 लाख रुपये के करीब है का लोकापर्ण किया। उन्होने ग्राम पंचायत बाजपुर में पंचायत भवन का लोकापर्ण के साथ में ग्राम पूरे जोगा मजरे जयचंदपुर में डामर मार्ग और मंशाराम के घर तक इण्टरलॉकिंग मार्ग का लोकापर्ण किया। इस मौके पर मुख्य रुप से ब्लाक प्रमुख बनीकोडर चंदशेखर वर्मा, जवाहर वर्मा, प्रदीप सिंह, विवेक तिवारी, राकेश लोधी, पवन सिंह रिंकू, दिवाकर विक्रम सिंह बाबा, अभिषेक वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, मधुकर तिवारी, प्रदीप द्विवेदी सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!