सड़क हादसे में युवक की मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

जैदपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित थाना सफदरगंज के ग्राम प्रतापगंज के निकट हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की शाम लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित ग्राम प्रतापगंज के निकट जयशंकर कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाला 45 वर्षीय राम मनोहर पुत्र राम जीवन निवासी बड़ा लालपुर मजरे दारापुर थाना कोठी किसी काम से हाईवे पार कर रहा था। तभी लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल राम मनोहर ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!