अरविन्द सिंह गोप ने वृद्धाश्रम में मनाया आज़ादी का जश्न, बांटी मिठाईयां
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। तिनका-तिनका जोड़कर अपने बच्चों के लिए आशियाना बनाने वाली पुरानी पीढ़ी के ये लोग अब खुद आशियाने की तलाश में दर-ब-दर भटक रहे हैं। वृद्धाश्रम में इन्हें रहने को छत और पेट भरने को भोजन मिल रहा है, बस कमी है तो उस औलाद की, जिन्हें इन मां-बाप ने अपना खून-पसीना एक करके पढ़ाया लिखाया था। जिसने आज इन्हें दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया है। जिनके जीवन की ढलती सांझ को आबाद करने रविवार को सूबे के पूर्व काबीना मंत्री अरविंद कुमार सिंह ‘गोप‘ पहुंचे। एक ओर जहां जिले में हर तरफ आजादी के अमृत महोत्सव की धूम मची हुई है। वहीं दूसरी ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने रविवार को सफेदाबाद स्थित मातृ-पितृ सदन में पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनके साथ आत्मीय क्षण बिताए। इस दौरान उनके पुत्र अविरल सिंह के अलावा कई समर्थक व सपा कार्यकर्ताता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी वृद्ध जनों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए उपहार भेंट किए। श्री गोप ने इस मौके पर कहा कि बुजुर्ग समाज की पूंजी हैं, ईश्वर तुल्य हैं, उनकी सेवा मानवता की सच्ची सेवा है। हम आप लोगों से मिलकर अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि एक अच्छी जगह पर पहुंच कर आप लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सभी मेरे माता पिता समान है। जब भी मेरी कोई जरूरत होगी तो आपका यह बेटा आपके हर सुख दुख में साथ खड़ा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हम सबके नेता अखिलेश यादव का कहना है कि जहां भी कोई गरीब बेसहारा मिल जाए तो उनके बीच में जरूर जाना और ज्यादा से ज्यादा मदद करना। सभी बुजुर्गाे ने पूर्व मंत्री अरविंद गोप और उनके सुपुत्र अविरल सिंह को सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हम लोग जो इस देश में खुली हवा में सांस लें रहे हैं वह उन वीर सपूतों की कुर्बानी है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर देश को आजादी दिलाई हम ऐसे वीरजवानों को सलाम करते हैं। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, अजय वर्मा बबलू, व्यापारी नेता पवन जैन, हिमांशु यादव, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, ताज बाबा राइन, सलमान सिद्दीकी सल्लू, मो आसिफ़ सभासद आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

