बाराबंकी। जिला बार के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने रविवार को सपा सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राकेश वर्मा से समाजवादी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की। श्री वर्मा ने ग्राम फतेहाबाद स्थित आवास पर सदर विधायक सुरेश चंद्र यादव और सपा के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश कुमार वर्मा एवं सदर विधायक सुरेश यादव ने नरेंद्र वर्मा के संघर्षों एवं जनता की सेवा को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद नवाबगंज के चेयरमैन पद के दावेदारी पेश करने की हौसला अफजाई करते हुए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को नरेन्द्र वर्मा जैसे व्यक्ति की जरूरत है। नरेंद्र वर्मा के आने से आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

