1947 में आजादी दिलाने में अहम भूमिका अदा करने वाले,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उनके परिजनों तथा उनके आश्रितों को स्वागत किया l
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
सहसवान भारतवर्ष देश को सन 1947 में आजादी दिलाने में अहम भूमिका अदा करने वाले ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उनके परिजनों तथा उनके आश्रितों को केंद्र सरकार द्वारा देश के 75 में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने के लिए गए निर्णय के बाद नगर पालिका सीमा क्षेत्र के अंतर्गत दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनोके दो लोगों ं को नगर पालिका परिषद सभागार में अधिशासी अधिकारी द्वारा गले में फूल माला के हार तथा शाल ओढ़ाकर व भारत के आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय तिरंगा राखी वाह 1 किलो मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया सम्मान पाकर दोनों परिवारों के लोग फूले न समाए वही सभागार में उपस्थित संभ्रांत लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच गर्मजोशी से देश की आजादी के नारे लगाते हुए हौसला अफजाई की व स्वागत किया l
ज्ञात रहे केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश भर में 15 अगस्त 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अमृत महोत्सव के नाम से मनाया जा रहा है प्रदेश सरकार के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों में 1 सप्ताह के लिए अनेक कार्यक्रमों के आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं इन्हीं निर्देशों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उनके आश्रितों तथा उनके परिजनों को सम्मानित करना कवि सम्मेलन मुशायरा वाद विवाद प्रतियोगिता विचार गोष्ठी संस्कृत कार्यक्रम के अलावा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं
नगर सहसवान सीमा क्षेत्र के अंतर्गत नगर के मोहल्ला काजी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ सैयद अब्दुल हई के पोते सय्यद जावेद इकबाल नकवी पुत्र इकबाल रशीद नकवी तथा नगर के मोहल्ला sahwajpur निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जय देव कश्यप पुत्र खमानी कश्यप के भतीजे नत्थू कश्यप पुत्र सुंदर कश्यप को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार द्वारा गले में फूल मालाएं तथा शाल उड़ाकर सम्मानित किया तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में भारतीय राष्ट्रीय तिरंगा के रूप में राखी व 1 किलो मिठाई का डिब्बा भेंट किया सम्मान पाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन गदगद हो उठे तथा समारोह में उपस्थित संभ्रांत लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया इस मौके पर कार्यालय वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इसहाक स्वास्थ्य लिपिक अब्दुल फरीद के अलावा अनेक संभ्रांत लोग तथा कार्यालय लिपिक उपस्थित थे l
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

