जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया,
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया, इसके उपरान्त उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाने के साथ जनपद वासियों को शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए परिसर में पौधरोपण किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर गोष्ठी आयोजित की गयी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि अनगिनत ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों के बलिदान के नतीजे में हमें यह आजादी प्राप्त हुई। हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अमर बलिदानियों के सपनों के भारत निर्माण में शत-प्रतिशत सहयोग प्रदान करें। राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथनिरपेक्ष, सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय तथा साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को अक्षुण्ण बनाये रखने की दिशा में किया गया हमारा हर प्रयास ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर हो। डीएम ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जनपद में सभी धर्म और वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में शिरकत की और अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को अंगवस्त्र, फल व मिठाई भेंट की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट तथा परिसर स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

