आबकारी टीम ने 84 लीटर कच्ची शराब सहित दो शराब तस्करों को किया रंगे हाथ गिरफ्तार। चार थाना क्षेत्रों में अलग स्थानों पर टीम ने की छापेमारी। शराब बनाने के उपकरण भी मिले।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
बदायूं। (एसएम न्युज24टाइम्स)आबकारी विभाग की टीम ने चार थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब के तस्करों की धरपकड़ को अभियान चलाकर वहां से दो तस्करों को शराब समेत गिरफ्तार किया है। इनके पास से तकरीबन 84 लीटर शराब के अलावा भारी मात्रा में लहन मिला है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर उन्हें जेल भेजा गया है। टीम ने बिल्सी, फैजगंज बेहटा, दातागंज व जरीफनगर थाना क्षेत्रों में उन संदिग्ध इलाकों में छापामारी की, जहां जहरीली शराब बनाना व बेचना कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। इस दौरान टीम ने दहगवां व जलालपुर गांवों में शराब बनाते हुए दो लोग धर लिए।
टीम ने जरीफनगर के दहगवां कस्बा निवासी सुमित यादव के अलावा जलालपुर के मानसिंह को शराब बनाते हुए पकड़ लिया। इनके पास से 84.8 लीटर शराब बरामद हुई है। वहीं लगभग 10 क्विंटल लहन भी बरामद हुआ। उसे मौके पर ही टीम ने नष्ट कर दिया। आरोपियों के पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि जो लोग पूर्व में इस कारोबार में लिप्त मिले हैं। उनकी निगरानी बढ़ाई गई है। क्योंकि कई जमानत पर रिहा हो चुके हैं। ऐसे में ये लोग दोबारा इस कारोबार में न लिप्त हों, इसलिए चौकसी की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

