खेलकूद प्रतियोगिता जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण अब 20 अगस्त को…………
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। जिला योजना के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की 19 अगस्त को होने वाली ब्लाक स्तरीय जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण 20 अगस्त को जमील उर रहमान किदवाई स्मारक स्टेडियम बड़ागांव में सम्पन होगी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय बाल युवा कल्याण अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि 19 अगस्त को विकास खण्ड मसौली की प्रस्तावित खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण अब 20 अगस्त को मिनी स्टेडियम बड़ागांव में सुबह 8 बजे से आयोजित की जाएगी। बीईओ विकास तिवारी ने बताया कि जो भी प्रतिभागी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है वह 20 अगस्त की सुबह 8 बजे तक स्टेडियम पहुंच कर पंजीकरण करा लें। प्रतिभागी खिलाड़ी मसौली ब्लाक का निवासी होना चाहिए जिसके लिए आधार कार्ड अवश्य लाना है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

