अवैध खनन की शिकायत पर पहुँची पुलिस ने मौके से एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम अमलोरा के निकट हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर पहुँची पुलिस ने मौके से एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर सीज कर दिया है खनन की जा रही मिट्टी एक ईंट भट्ठे पर खपत की जा रही थी। उल्लेखनीय हो कि खनन माफियाओं के हौसले इस क़दर बुलंद है कि बिना रोक-टोक के खुलेआम मिट्टी खनन का अवैध रूप से करने से बाज नहीं आ रहे है।जबकि योगी सरकार अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वालो पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है। परन्तु यहां तो सरकार के निर्देश को ठेंगा दिखा कर खुलेआम खनन किया जा रहा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार खनन की जाने वाली मिट्टी राम नगर तहसील स्थित यूपी ब्रिक फील्ड में खपत की जा रही थी बुधवार को सूचना पर पहुँचे सरकारी अमले को देखकर खनन माफियाओं में हड़बड़ी मच गयी। खनन के परमीशन दिखाने पर खनन माफिया आनाकानी करते रहे आखिरकार हल्का लेखपाल समेत मुकामी पुलिस दस्तावेज पूर्ण न होने पर खनन कर रहे जेसीबी दो ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है। रामनगर तहसीलदार कविता ठाकुर ने बताया शिकायत मिली थी इस पर जांच कराई जा रही है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!