03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 05 मोबाइल, मोटर साइकिल, तमंचा,कारतूस बरामद-
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी थाना देवा पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 05 अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सहित 01 अदद तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद-जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 17.08.2022 को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. अंकित यादव पुत्र स्व0 हीरालाल यादव निवासी हाजीहार थाना देवा जनपद बाराबंकी 2. रामप्रवेश यादव पुत्र स्व0 रामस्वरुप निवासी मंडौरा थाना देवा जनपद बाराबंकी 3. बबलू उर्फ रामकैलाश यादव पुत्र स्व0 शिवरतन यादव निवासी कटैयाहार मजरे कोडरी थाना देवा जनपद बाराबंकी को छोटी नहर के पास ग्राम मामापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट के 05 अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सहित 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 422/2022 धारा 41/411 भादवि व मु0अ0सं0 423/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है जो सुनसान रास्तों पर आने जाने वाले लोगों से मोबाइल लूटने की घटनाएं कारित करते है। अभियुक्तगण द्वारा ओप्पो कम्पनी की मोबाइल फोन को करीब पच्चीस दिन पहले ग्राम लोहजर के पास साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति से, ओप्पो एफ-5 मोबाइल फोन को करीब एक महीना पहले देवा फतेहपुर रोड पर सिद्धेश्वर मन्दिर के पास से, हवाई कम्पनी का मोबाइल फोन करीब चार महीने पूर्व विशुनपुर कस्बा से व एमआई कम्पनी का मोबाइल फोन काफी दिन पूर्व त्रिलोकपुर में रानी बाजार के पास एक राहगीर से छीना था।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

