ज़मीन, हिन्द की इक आसमान हो जाए.. मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन, कविताओं और शायरी पर झूमते रहे श्रोता

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीती रात कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क़स्बा फतेहपुर के डायमंड मैरेज लॉन में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें एक से एक प्रस्तुती दी गई। आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरे में कवियों व शायरों का जमघट लगा। जिसकी अध्यक्षता डॉ0 सलमान खालिद की एवं संचालन जमील अख्तर ज़ैदपूरी ने किया। इस मौके पर ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमन्त्री नानक दीन भुर्जी तथा विशिष्ट अतिथि अब्दुल्ला खान, क़ैस अंसारी, डॉ. समर सिंह, निज़ामुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे। इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली सिद्दीकी व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, कवियों एवं शायरों को शील्ड भेंट की। वाहिद अंसारी मालेगाँव ने अपना कलाम पढ़ते हुए सुनाया कि ‘हर घर में तहज़ीब का जादू ज़िन्दा है। जब तक हिंदुस्तान में उर्दू ज़िन्दा है।‘ काविश रूदौलवी ने सुनाया कि ‘नए मकां की गोद में अपने बचपन का घर भूल गया।

बीवी के ज़ेवर तू लाया, माँ की चादर भूल गया।‘ अहमद सईद हर्फ़ ने सुनाया कि ‘मिटा दे हिन्दू मुस्लिम के दिलों से नफरतें या रब। हर एक इन्सान को इन्सान से बस प्यार हो जाए।‘ कवियत्री रंजना सिंह हया ने काव्य रचना पढ़ते हुए कहा कि ‘वतन के नाम पर क़ुर्बान होना शान है मेरी। मैं हिंदुस्तान के इतिहास की अनमिट कहानी हूँ।‘ शायर वसीम रामपूरी ने कलाम पढ़ते हुए सुनाया कि ‘मेरे खुदा मेरा भारत महान हो जाए। ज़मीन, हिन्द की इक आसमान हो जाए।‘ इनके अतिरिक्त गुलेसबा फतेहपूरी, तनवीर अखतर मऊ, वसीकुर्रहमान शफक, हस्सान साहिर, जमील अखतर जैदपूरी, वसीम मज़हर गोरखपूरी, सना कौसर, वक़ार काशिफ, गुफरान चुलबुल ने भी अपने शेर एवं रचनाएँ प्रस्तुत कीं। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने शायरों एवं कवियों की रचनाओं का भरपूर आनंद लिया और खूब वाह वाह करते हुए तालियां बजाईं। मुशायरे का संचालन जमील अखतर जैदपुरी ने किया। अंत में संयोजक शाहिद अली सिद्दीकी ने सभी अतिथियों, शायरों एवं कवियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नसीम गुड्डू, फहीम सिद्दीकी, रेहान खान, मुकीतुररह्मान, फ़हीम अंसारी, शेख शाहबुद्दीन, जावेद ठेकेदार, हाजी शेख मुतिउल्लाह, आसिफ मैनेजर, शादाब अनवर, मोहम्मद सगीर, मुईद अहमद, उस्मान राईन, मास्टर हफ़ीज़ सिद्दीकी सहित हज़ारों लोग उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!