पीड़ित परिवार से मिले पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई, बंधाया ढ़ांढस
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
फतेहपुर-बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र के गांव ददौरा में हाई वोल्टेज तार पेड़ पर गिर जाने से करंट की चपेट आने से दो युवक की मौत हो गई। क्षेत्रीय सपा विधायक ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। और ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है। मालूम हो विगत दिवस रामनगर क्षेत्र के ददौरा निवासी देशराज गुप्ता व लवकुश लोधी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। देशराज गुप्ता व लवकुश लोधी की मौत की खबर जैसे ही क्षेत्रीय विधायक फरीद महफूज किदवई को मिली तो वह तत्काल मृतकों के घर पहुंचकर गहरा दुख व्यक्त करते शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने तत्काल मौके पर एसडीएम,लेखपाल व थाना इंचार्ज से दूरभाष द्वारा वार्ता कर सहायता दिलाने की बात कही, इसके साथ ही बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की बात, परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही यथा सम्भव आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया। तत्पश्चात विधायक फरीद किदवई ग्राम प्रधान उतरावां अखिलेश कुमार सिंह की तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम मे शामिल होकर परिजनों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर फैजान किदवई, लल्लन वर्मा, कमलेश यादव, रामदेव यादव, सत्यवान वर्मा, पुतान वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

