गढ़ी वाले बाबा के मजार पर चल रहे तीन रोज उर्स का समापन ।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

सहसवान। गढ़ी वाले बाबा के मजार पर चल रहे तीन रोजा उर्स ए मुबारक का रूहानी तकरीरों व् महफ़िलों के बाद कुलशरीफ की फातहा से उर्स का समापन हुआ । दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर सालिग के नगले के सामने स्थित गढ़ी बाबा के मजार पर राशिद हुसैन की सरपरस्ती में चल रहे तीन रोजा उर्स का गुरुवार की सुबह समापन हुआ । बाबा के मजार पर चल रहे तीन रोजा उर्स ए मुबारक पर नातिया कलामो और तकरीरों की रूहानी व् पाकीजा महफ़िल चलती रही । अक़ीक़त मन्दो बाहर से आये जायरीनों ने दरगाह शरीफ पहुंचकर मजार ए पाक पर गुलपोशी व् चादर पोशी करते हुए । मन्नते मांगी महफ़िल मे नगर के मौलाना उलेमाओं और आलिमो ने अपनी तकरीर पेश की गुरुवार की सुबह करीब नो बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई । उर्स में मुफ़्ती इमरान मुरादाबादी ,सेय्य्द नासिर जरेठा ,शान मोहम्मद सेदपुरी ,कारी राहत ,हाफ़िज़ आसिफ ,हाफ़िज़ नदीम व फहीम आदि ने अपनी तक़रीर पेश की और गुरुवार की सुबह कुल शरीफ की रस्म अदा करने बाद उर्स का समापन हुआ । बुधवार की देर रात तक मुशायरे का आयोजन चलता रहा अंत में ज्यारत के खादिम राशिद हुसैन और उर्स कमेटी ने सभी सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा किया ।इंतजामिया कमेटी ,मुशीर खाँ ,अम्मन खाँ ,प्यारे खाँ ,दानिश खाँ ,फर्रू ,आदिल ,सानिब खाँ ,फिरोज खाँ ,चाँद ,असलम,तहजीब,आजम,इमरान,सबिया ,सहित तमाम लोगों और नगर के लोगों का विशेष योगदान रहा ।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!