नगर पालिका के सभासद प्रशासन के विरूद्ध उग्र, किया प्रदर्शन
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। शहर के सभासदों द्वारा अचानक से जिला प्रशासन के विरूद्ध लामबंद होना और प्रदर्शन करना दाल में काला कुछ लोगों को जरूर नजर आ रहा है, लेकिन यहां तो पूरी दाल ही काली दिख रही है। जनता इस विरोध प्रदर्शन को देखकर सोचने को मजबूर नजर आ रही है कि क्या यह प्रदर्शन पूरी ईमानदारी से जनता के हित के लिए किया जा रहा है या चुनाव नजदीक आते देखकर अपने आपको जानता में दूध का धुला साबित करने के लिए शतरंज की चाल चली जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सभासद एकजुट होकर प्रशासन के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है, स्कूल, जेब्रा पार्क एवं अन्य कार्यों को पन्द्रहवे वित्त से न कराकर कोई अन्य ग्रान्ट या विनियमित क्षेत्र से करा लिया जाये, पुलिस लाइन, जी0आई0सी0, आफिसर्स क्लब में 2.25 करोड़ के कार्य मनमाने तरीके से कराये गये जिसकी भी मंजूरी सभासदों के द्वारा दी गयी। चुनाव के चंद माह बाकी है, सभासद जनता को क्या जवाब देंगे। 15वें वित्त की ग्रान्ट को केवल वार्डों के विकास कार्यों पर खर्च किया जाये। ई-रिक्शा के उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं कहा था कि विनियमित क्षेत्र में 16 करेाड़ है, बताया गया था, सांसद पत्रकारों व जनता की उपस्थित में कहा था। अध्यक्ष द्वारा जल निकासी हेतु 11 करोड़ की जल निकासी का प्रस्ताव भेजा गया था। स्कूल व जेब्रा पार्क का कार्य अन्य ग्रान्ट से करेंगे उनको 15वें वित्त से ही क्यो कराना चाहते हैं, जबकि विनियमित क्षेत्र में पर्याप्त पैसा है। सभी वार्डों के कार्यों को मंजूरी दे, जिससे सभी सभासद जनता को मुंह दिखा सके। आफिसर्स क्लब, 40 लाख से स्कूलों के कार्य भी कराये गये। विरोध प्रदर्शन में आलोक वर्मा व मो0 फैसल उपाध्यक्ष सभासद संघ, नगर पालिका परिषद नवाबगंज, बाराबंकी व कई सभासद मौजूद रहे।
पहले काटा मलाई, अब चुनाव नजदीक देखकर बदला रंग
विगत कई वर्षों से शहर के विकास कार्य ठप्प हैं लेकिन तब कोई भी सभासद या सभासद संघ या नगर पालिका के चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन ने आज तक न आवाज उठाई और न ही विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन जब चुनाव के कुछ ही दिन शेष हैं तो सभासद के साथ-साथ पूर्व चेयरमैन भी प्रशासन के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है ऐसे में इन जनप्रतिनिधियों के कार्यशैली पर जनता सवालिया निशान उठा रही है। वही चुनाव नजदीक देखकर विरोध का स्वांग रचा जा रहा है जो अपने आप में किसी बड़ी साजिश को साबित कर रहा है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

