उ0नि0 तेज बहादुर व मुख्य आरक्षी सरवर खां को निलम्बित

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी द्वारा जांच आख्या के आधार पर थाना असन्द्रा पर नियुक्त उ0नि0 व मुख्य आरक्षी को निलम्बित किया गया–

थाना असन्द्रा पर नियुक्त उ0नि0 तेज बहादुर व मुख्य आरक्षी सरवर खां द्वारा थाना असन्द्रा क्षेत्रान्तर्गत सागौन की लकड़ी कटवाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई, इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी से जांच करायी गयी। जांचोपरान्त कतिपय आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना असन्द्रा पर नियुक्त उ0नि0 तेज बहादुर व मुख्य आरक्षी सरवर खां को निलम्बित किया गया।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!