कल लगेगा रोजगार मेला, एक दर्जन कम्पनियां होंगी सम्मिलित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महुआमऊ परिसर में 24 अगस्त को मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत आईटीआई व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त प्रयास से एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले में आईटीआई की तरफ से सात कम्पनी डॉन बास्को टेक स्किल इण्डिया, लखनऊ (रॉयल इन्फील्ड), जानसन लिप्ट लखनऊ, कानपुर, पूणे, नोयडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, लॉवा मैन्यूफैकचरिंग नोयडा, पडगेट इलेक्ट्रानिक्स प्रालि. नोयडा, डिक्सन प्रालि. नोयडा, क्वैश हेरिंग फॉर रेडटेप उन्नाव व आरके हैण्डलूम बाराबंकी आएंगी। इसी प्रकार जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से छह कम्पनियॉ पंकज इण्टरप्राइजेज बाराबंकी, ब्राइट प्यूचर आर्गेनिक हर्बल प्रालि., बाराबंकी, हिमालयन मैनपावर सर्विसेज, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी प्रालि., पशुपतिनाथ बायोटेक्नोलॉजी प्रालि व लाइफ इश्योरेंस कम्पनी आदि कम्पनियां आएंगी। रोजगार मेले में आईटीआई उत्तीर्ण व्यवसाय मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, टर्नर, फिटर, मशीनिष्ठ, वेल्डर, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रीशियन, पेन्टर, प्लम्बर, फिटर के तकनीकी प्रशिक्षार्थी एवं गैर तकनीकी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान प्रागण में सुबह दस बजे उपस्थित होकर संस्थान में प्रदर्शित क्यूआर कोड स्कैन करके पंजीकरण कराकर सेवायोजन का लाभ उठा सकते हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!