सीडीओ ने की समीक्षा बैठक

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में पंचायत राज कार्यों की समीक्षा की बैठक आहूत हुई। बैठक के दौरान पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित्त, मिशन कायाकल्प, जन्म मृत्यु एवं परिवार रजिस्टर, हैंडपंप रिबोर की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी खण्ड विकास में प्रकरण लम्बित है तो उसे तत्काल इसी माह के अन्त तक पूरा कर लिया जाये। बैठक के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, संरक्षक हितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!