बीईओ की हुई विदाई

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी सिरौलीगौसपुर द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय बदोसराय प्रथम के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी सिरौलीगौसपुर का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने माँ सरस्वती को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल में विकास खंड सिरौलीगौसपुर ने शिक्षा शिक्षण सहित अनेक क्षेत्रों में सराहनीय प्रगति की। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आप सभी ऐसे ही निरंतर छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करते हुए अपना पूरा शत प्रतिशत उनको अर्पित करे। ब्लॉक मंत्री ने कहा कि महोदय के नेतृत्व में विकास खंड कायाकल्प के क्षेत्र में अग्रणी रहा। सभी शिक्षकों ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर खंड शिक्षा अधिकारी को विदाई दी। इस अवसर पर आशुतोष वर्मा, पवन मिश्र, आलोक वर्मा, उदय प्रताप ,कृष्ण चंद्र, इरफान, अरविंद यादव, आनंद सिंह, राज कुंवर, प्रांजल राव, शोभित, शबीना, पूनम, पूजा, आरफा, अर्शिया, शादाब अंसारी, अनिल कुमार, इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!