बिल्किस बानो के दोषियो को सरकार द्वारा रिहा कर देने के विरोध में अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से कस्बा जैदपुर के मोहल्ला मुक्खिन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। गुजरात दंगा मे पीड़ित बिल्किस बानो के दोषियो को सरकार द्वारा रिहा कर देने के विरोध में अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से कस्बा जैदपुर के मोहल्ला मुक्खिन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ! अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो0 गुलजार अंसारी की अगुवाई में चल रहे हस्ताक्षर अभियान में जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2008 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट की जज यूडी साल्वी ने अपने फैसले में बिल्किस के बयानों को निर्भिक्ता भरा बताया था जिससे अपराधियों की सज़ा सुनिश्चित हो पायी थी। अगर गुजरात सरकार द्वारा बिल्किस के दोषियों की रिहाई पर सर्वोच्च न्यायालय चुप रहा तो भविष्य में कोई भी बलात्कार पीड़िता सरकारी संरक्षण प्राप्त अपराधियों से न्याय पाने के लिए साहस नहीं दिखा पाएगी। हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़ के हस्ताक्षर किये और कांग्रेस पार्टी की प्रशंसा की कांग्रेसी नेताओं ने कहा की देश के हर मुद्दे पर कांग्रेस ही बोलती है तथा अल्पसंख्यक के नाम पर वोट लेने वाले दल चुप्पी साधे हुए हैं।, हस्ताक्षर अभियान में जिला उपाध्यक्ष अबदाल अहमद वली मोहम्मद अंसारी, आलम कुरैसी, सलाहुद्दीन, इक़बाल अहमद आदि साथी मौजूद रहे!
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

