बिसौली कोतवाली क्षेत्र मे अफीम छीनकर भाग रहे तस्कर, पुलिस ने दबोचा। पुलिस को दी लूट की सूचना दी, एक किलो अफीम की डील हो रही थी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

बदायूं। अफीम तस्कर के दो गैंग डीलिंग कर रहे थे। अफीम खरीदने वाले गैंग के सदस्य अफीम छीनकर फरार हो गए। दूसर गैंग ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने अफीम समेत भाग रहे आरोपियों को पकड़ लिया। मुख्य तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव का मामला है। यहां कुछ तस्कर इकट्‌ठा हुए। परसिया गांव के शिवम, सुमित सहित जितेंद्र ने चंदपुरा गांव के साजिद से डील की थी। उसे एक किलो अफीम समेत बुला लिया। साजिद माल ले आया तो आरोपियों ने अफीम छीनकर भाग निकले। साजिद ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसके साथ 1 लाख 70 हजार रुपये की लूट हो गई है। साजिद ने बताया कि लुटेरे दबतोरी रोड पर भागे हैं। नतीजतन घेराबंदी कराई गई और बाइकर्स पकड़े गए। इनके पास से अफीम बरामद हुई, तो पुलिस पूरा मामला समझ गई। पूछताछ में भी आरोपियों ने गुनाह कबूला। इस दौरान धर्मपुर गांव के मोरपाल के बेटे का नाम भी प्रकाश में आया है, क्योंकि वह तस्करी में लिप्त था।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!