अव नही मिलेगा मुफ्त राशन, कोटेदार से खरीदना होगा राशन। नमक,चना, तेल का होगा नि:शुल्क वितरण। कोरोना काल के दौरान राशन कार्ड धारकों को नि:शुल्क राशन वितरण किया जा रहा था।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान राशन कार्ड धारकों को नि:शुल्क राशन वितरण कराया था। योजना का समय मार्च में पूरा हो गया, लेकिन शासन ने उसे जुलाई तक बढ़ा दिया था, अब वह समय भी पूरा हो गया। ऐसे में अगस्त में वितरण होना वाला राशन अब कार्डधारकों को कोटेदारों से खरीदना होगा। कोरोना काल के दौरान जब लोगों घरों में कैद हो गए थे और उनके पास में कमाई का कोई जरिया नहीं बचा था। ऐसे में केंद्र व प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए निशुल्क राशन वितरण करने की योजना को शुरू किया था, लेकिन अब इस योजना का समय खत्म हो चुका हैं। इसकी वजह से इस बार कार्ड धारकों को राशन फिर कोटेदारों से खरीदना पड़ेगा। अब राशन की दुकान से कार्ड धारकों को दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से चावल की खरीदारी करनी होगी। जिले में इसका वितरण 25 से 31 अगस्त के बीच में करने के आदेश दिए गए हैं।

नमक,चना, तेल का होगा निशुल्क वितरण
प्रदेश सरकार ने मार्च में कहा था कि कार्ड धारकों के लिए तीन माह तक एक-एक किलो नमक, चना और एक लीटर रिफाइंड का वितरण किया जाएगा, लेकिन दो बार ही इसका निशुल्क वितरण हो पाया था। ऐसे में इस माह 25 से 31 अगस्त के बीच में सभी कार्ड धारकों को एक किलो चना, एक किलो नमक और एक लीटर रिफाइंड निशुल्क दिया जाएगा।

इस बार राशन का निशुल्क वितरण नहीं होगा। कार्डधारकों को इसके लिए निर्धारित रकम देनी होगी। शासन ने राशन वितरण की तिथि निर्धारित कर दी है। इसके तहत 25 से 31 अगस्त के बीच में राशन बांटा जाएगा।
– रमन मिश्रा, डीएसओ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!