भारत को विश्वगुरु बनाने के भागीरथ प्रयास में जुटे हैं मोदी: डॉ दिनेश शर्मा
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 20 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय नगर पालिका सभागार में बुधवार को एक सेमिनार आयोजित हुई। श्मोदी /20रूड्रीम मीट डिलेवरी श् थीम पर आधारित सेमिनार में सभी वर्गों से जुड़े प्रबुद्धजनों की मौजूदगी रही। प्रख्यात बुद्धिजीवियों और डोमेन विशेषज्ञों द्वारा लिखी गयी यह पुस्तक मोदी के शासन के अनूठे मॉडल के कारण पिछले बीस वर्षों में गुजरात और भारत मे आए मूलभूत बदलावों का विस्तृत अन्वेषण करने का प्रयास करती है। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि गरीबी के आंगन से उठकर पीएम बनने का सफर, एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर सबसे लोकप्रिय नेतृत्व बनने तक का सफर, कभी पंचायत का सदस्य न रहते हुए भी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री बनने के सफर प्रत्येक देशवासी के लिए अनुकरणीय है। कहा कि मोदी देश को विश्वगुरु बनाने के भागीरथ प्रयास में जुटे हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नरेंद्र मोदी परिणाम के बारे में सोचते हैं। इसी सोच ने देश में बड़े बदलाव किए हैं। वे छोटे से छोटे व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। मोदी राष्ट्रहित में कड़े फैसले लेने से नहीं डरते। वे वोट के लिए राजनीति नहीं करते। नरेंद्र मोदी की सोच में व्यापकता बहुत है। वे आदिवासियों, गरीबों, पिछड़ों और महिलाओं के लिए काफी संवेदनशील हैं। उनकी हर योजनाओं में अंत्योदय शामिल रहता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दृष्टा करार दिया जो 25 साल आगे की योजना पर कार्य करते हैं। कहा मोदी एक विजन का नाम है। देश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने में जुटे मोदी राष्ट्र निर्माण में दिन रात काम कर रहे हैं। कोविड प्रबंधन में मोदी की तारीफ करते हुए कहा स्वदेशी वैक्सीन ने करोड़ो लोग की जिंदगी बचाने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान की झलक भी दिखला दी। उन्होंने लोगों को मोदी को भारत और दुनिया की जरूरत करार दिया। सेमिनार में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े कई संस्मरण सुनाए। हर घर तिरंगा अभियान के जोश को भी साझा किया। सेमिनार की शुरुआत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम में फिजिशियन डॉ विनय कुमार जैन ने कोविड प्रबंधन, पूर्व बार अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने सामरिक रणनीति, साहित्यकार अजय सिंह ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व प्रोफेसर अजीत सिंह ने युवाओं में मोदी की लोकप्रियता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। सन्चालन आशीष पाठक ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी का स्वागत एवं कार्यक्रम संयोजक विजय आनंद बाजपेई ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अवधेश श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह, रामनाथ मौर्य, विपिन सिंह राठौर, अनूप यादव, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, प्रदीप जैन, डॉ नीलम जैन, डॉ मंजू गुप्ता, नवीन राठौर, इक्ष्वाकु मौर्य, अरविंद मौर्य, डॉ रामकुमारी मौर्य, देव गुप्ता सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

