आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पाठशाला का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। कुपोषण से बचाव के लिए गुरुवार को आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को पोषण के परिप्रेक्ष्य में गर्भवस्था में देखभाल एवं प्रारम्भिक शिक्षा, स्तनपान, शिशु को उपरी आहार, एनीमिया, बच्चों की वृद्धि निगरानी, किशोरी शिक्षा, पोषण, शिक्षा का अधिकार, सही उम्र में विवाह, सफाई एवं स्वच्छता की जानकारी दी गयी।
पंचायत भवन बड़ागांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित पोषण पाठशाला का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनको पोष्टिक आहार देकर बेहतर सेवा दे जिससे उन्हें स्वस्थ रखने का प्रयास किया जा सके। पोषण पाठशाला में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत राज विभाग के साथ ही शिक्षक, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह सखी और पंचायत विभाग के कर्मचारियों के साथ ही ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों के साथ परिचर्चा भी की गयी। इस मौके पर पंचायत सहायक मोनिका वर्मा, प्रमिला श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, सुमन गुप्ता, गुड्डी गुप्ता, गीता देवी, रामलली, ग्राम संगठन अध्यक्ष किरन गौतम सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

