कछला पुल की मिट्टी धंसने के कारण,हवा मे झूल रहा पिलर। हादसे की अनहोनी,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। कछला गंगा पर बने पुल का पहुंच मार्ग (एप्रोच रोड) धंसने से गहरा गड्ढा हो गया है। चौड़ाई बढ़ने के साथ ही करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में रेलिंग का एक पिलर भी झूलने लगा है। सड़क में हल्की दरारें पड़ गई हैं। पिछले दिनों बारिश के दौरान मिट्टी धंसना शुरू हुई तो अफसरों ने गौर नहीं किया। धीरे-धीरे गहराई बढ़ी तो बुधवार दोपहर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी हादसे को लेकर सभी आशंकित हैं।

बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़े कछला पुल पर होकर रोजाना ही हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। वर्ष-2011 में बनकर तैयार पुल पर कासगंज जिले की ओर करीब आठ दिन पहले मिट्टी धंसना शुरू हुई। गंगा का जलस्तर बढ़ा तो पानी का दबाव भी पहुंच मार्ग पर पड़ा और वह धंस गया। यहां बता दें उसके पास ही गंगा के दक्षिण की ओर अस्थायी बांध भी बना है। गंगा किनारे आश्रमों में रहने वाले महात्मा रामपाल शास्त्री बताते हैं कि पहुंच मार्ग के किनारे मिट्टी धंसने से बने गड्ढे की गहराई 15 फुट से कम नहीं है। चौड़ाई रोजाना ही बढ़ती जा रही है। अब तो रेलिंग का पिलर भी गड्ढे में झूलता दिखने लगा है। ऐसा भी नहीं कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और पीडब्ल्यूडी के अफसरों के संज्ञान में मामला नहीं पहुंचा हो। इलाके के लोगों को एनएचएआई के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को अवगत जरूर करा दिया था। कहा तो यहां तक जाने लगा है कि गंगा में जलस्तर फिर से बढ़ा तो सड़क में फिलहाल मामूली सी दरार बढ़कर किसी वाहन को चपेट में ले सकती है। उधर, भनक लगते ही कछला नगर पंचायत के ईओ रतन कुमार पांडेय ने मौके पर पुलिस और अपने कर्मचारियों को भेजकर संकेतक लगवा दिए हैं। ताकि कोई हादसा नहीं हो।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!