बार सभागार में अधिवक्ताओं तथा तहसील के न्यायिक मजिस्ट्रेटो के मध्य गिले-शिकवे दूर कर 54 दिन से चली आ रही तहसीलदार मजिस्ट्रेट न्यायालय की हड़ताल हुई समाप्त।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

दोनों मजिस्ट्रेट ने कहा बार और बेंच के संबंधों को और करेंगे मजबूत।

सहसवान। अधिवक्ताओं द्धारा तहसीलदार न्यायालय की मांगों के समर्थन में 2 जुलाई से की जा रही अनिश्चितकालीन कलम रोको हड़ताल अधिवक्ताओं उपजिला मजिस्ट्रेट तहसीलदार के मध्य बार कार्यालय में वार्ता को लेकर हुई बैठक में गिले-शिकवे दूर करने के बाद तहसीलदार द्धारा खेत प्रकट करने के उपाय अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त करते हुए तहसीलदार न्यायालय में बृहस्पतिवार से कार्य करना प्रारंभ कर दिया तहसीलदार न्यायालय में 54 दिन बाद अधिवक्ताओं तथा वाद कार्यों की चहल-पहल देखी गईl ज्ञात रहे बार एसोसिएशन सहसवान सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रुप से उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय तथा तहसीलदार मजिस्ट्रेट न्यायालय कार्यालयों का 2 जुलाई से भ्रष्टाचार तथा न्यायालय में अधिवक्ताओं को सम्मान ना मिलने बाहरी अन्य नेताओं के चलते अनिश्चितकालीन काम रोको हड़ताल चल रही थी जिसके कारण वाद कार्यों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा थाl

नवनियुक्त जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्रा द्धारा अधिवक्ताओं से वार्ता हेतु एक प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया जिस पर अधिवक्ताओं ने अपनी मांगे रखते हुए बार और बेंच के मधुर संबंधों को बरकरार रखने की मांग की उप जिला मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह न्यायालय के कार्यों में बार और बेंच के संबंधों को तीव्र गति के साथ मजबूती प्रदान करेंगे। जिस पर प्रतिनिधि मंडल ने अधिवक्ता साथियों से हुई वार्ता के उपरांत उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में हड़ताल समाप्त करते हुए कार्य करने की घोषणा की परंतु तहसीलदार मजिस्ट्रेट न्यायालय ने वार्ता ना होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। जिस पर तहसीलदार मजिस्ट्रेट शिवकुमार शर्मा ने एक बार फिर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता करने हेतु सादर आमंत्रित किया जिस पर प्रतिनिधिमंडल तहसील में मजिस्ट्रेट शिवकुमार शर्मा से चेंबर में मिला वह अधिवक्ताओं को बेंच से हो रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया तहसीलदार ने भी अधिवक्ताओं को बार और बेंच के मधुर संबंध को मजबूती प्रदान करने का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं से कहा कि वह न्यायालय के वादों का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने के लिए वार को पूर्ण सहयोग देंगे जिस पर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने उप जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्रा तहसीलदार मजिस्ट्रेट शिव कुमार शर्मा को बुधवार के लिए बार कार्यालय में 3 बजे आने का निमंत्रण दिया। जिस पर दोनों मजिस्ट्रेट बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचे जहां एक दूसरे अपने अपने गिले शिकवे दूर किए तथा तहसीलदार मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ताओं से खेद प्रकट करते हुए कहा कि वह बार और बेंच संबंधों को मजबूती प्रदान करेंगे तथा बेंच संबंधी किसी भी प्रकार कि कोई समस्या बार को नहीं आने देंगे दोनों पक्षों के गिले-शिकवे दूर होने के उपरांत बार के पदाधिकारियों ने दी बेंच को आश्वासन दिया कि वह बेंच के मान सम्मान का पूर्ण ख्याल रखेंगे। वही बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैय्यद जावेद इकबाल नकवी ने तहसीलदार मजिस्ट्रेट न्यायालय के अधिवक्ताओं द्धारा 54 दिन से चली आ रही हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा अधिवक्तागण बृहस्पतिवार 25 अगस्त से पूर्व की तरह बार और बेंच के संबंधों को बरकरार रखते हुए न्यायिक कार्यों को गति प्रदान करेंगेl
कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन सचिव सरफराज उर्फ नवेद ने किया कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अफरोज, नेम सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव, ठाकुर अनिल पाल सिंह, मजाहिर अली, सतीश पाठक, श्याम कुमार गुप्ता सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित थे l
अधिवक्ताओं द्धारा तहसीलदार न्यायालय मे बृहस्पतिवार से न्यायालय के कार्य किए जाने की घोषणा करते ही तहसीलदार न्यायालय में न्यायिक कार्यों के वास्ते अधिवक्ताओं तथा वादकारियों कि न्यायालय में चहल कदमी देखी गईl

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!