जमीनी विवाद में महिला की नृशंस हत्या, कई घायल पौधे उखाड़ने के विवाद में चले लाठी डंडे
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
फतेहपुर, बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खासी सराय में दो पक्षों में खेत की मेड़ पर लगे पौधे को उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें महिला, उसके पुत्र पुत्री व देवरानी की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के खासी सराय निवासी राजेंद्र प्रसाद व गांव के ही राकेश कुमार से पुराना विवाद चल रहा है। 15 दिन पूर्व खेतों के मेड़ के पास यूकेलिप्टस के पौधे लगाए गए थे। जिसको लेकर बुधवार को विवाद हुआ था। विवाद को ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों में फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में राकेश कुमार मुकेश व शिवम ने रामलली (45), इनकी पुत्री राखी (16) पुत्र विवेक (12) व देवरानी माया देवी (32) को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। रामलली की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

