एम्बुलेंस में कराया महिला का सुरक्षित प्रसव

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी  अन्तर्गत ग्राम अमोली कला निवासी 28 वर्षीय आरती पत्नी राम शरन को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। तथा इनके घर वालों ने एम्बुलेंस हेतु 102 पर कंट्रोल रूम फोन किया गया। वहीं कुछ देर बाद यूपी 32 ई जी 0929 एम्बुलेंस उनके घर पहुंची और प्रसूता को
लेकर जैसे ही अस्पताल के लिए निकली कुछ ही दूरी पर महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसपर 102 एम्बुलेंस के एमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन संजीव कुमार दुबे व पायलट अशोक कुमार द्वारा एम्बुलेंस सड़क के किनारे खड़ा करा कर आशा रीता के सहयोग से प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। जिसके उपरांत इनको नजदीकी सी एच सी रामनगर हॉस्पिटल में लाकर भर्ती करवाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। तदुपरांत एम्बुलेंस ईएमटी संजीव कुमार दुबे ने इसकी सूचना 108/102 एम्बुलेंस के जिला प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव को दी गई उन्होंने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!