बेखौफ चोरों द्वारा पुलिस को दी जा रही चुनौती से ग्रामीणों में दहशत..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बारावंकी बेखौफ चोरों द्वारा पुलिस को दी जा रही चुनौती से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। 5 दिनों पूर्व लगातार चोरी की दो वारदातें पुलिस की अभी जांच चल रही है। उनका खुलासा होना बाकी है। दो दिन हुई लगातार हुई वारदातें :
21 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने सफदरगंज थाना क्षेत्र के औलिया लालपुर गांव निवासी सुदेश कुमार पुत्र चंद्रेश कुमार घर के बाहरी दीवार की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। जहां कमरा में दो बक्सा में 25 हजार नगदी व सोने-चांदी के जेवरात में सोने का एक हार, झुमकी, दो झाला, 12 बाला, एक टप, जंजीर, 4 माला, 24 नथ, एक-एक पायल व पायजेब, हाफपेटी, 11 बिछिया, मांग बिंदी, बूंदा व अंगूठी समेत बेशकीमती फुल-पीतल के बर्तन में गगरा, बटुवा व थारी सहित करीब 3 लाख की चोरी की थी। 20 अगस्त की देर रात्रि गुलरिहा मजरे अम्बौर निवासी अब्दुल कादिर पुत्र मुन्ना रोज की तरफ खाना खाने के बाद सभी लोग सो गये इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर के पिछड़ी पक्की दीवार में नकब लगाकर कमरे में बक्शे में रखी 40 हजार की नगदी सहित तीन ठप्पे का सोने का माला, कान की झुमकी, 250 ग्राम चांदी की पायजेब, एक ठप्पे का माला, कान के बूंदे, चांदी की पायल, बिछिया सहित तांबे के बर्तन सहित करीब दो लाख की चोरी कर घटना को अंजाम दिया था। सूचना पर सीओ सदर नवीन सिंह ने भी घटना का जायजा लेकर खुलासे का पीड़ित को आश्वासन दिया था।
वारदातों से लोगों में भय-
सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की इन वारदातों से जहां आम जनमानस में दहशत का माहौल है वहीं पीड़ित व ग्रामीण भी काफी परेशान है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

