सीएससी ओलंपियाड परीक्षा पुरस्कार वितरण संपन्न
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
फतेहपुर, बाराबंकी। सीएससी ओलंपियाड प्रयोगात्मक परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तीर्ण होने वाले छात्र का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम जनपद बाराबंकी के ब्लॉक सूरतगंज स्थित क्लाइमैक्स पब्लिक स्कूल लालपुर करौता सूरतगंज बाराबंकी मे किया गया। सीएससी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के राज्य टीम लखनऊ से आए मुख्य अतिथि सैयद सज्जाद हुसैन विद्यालय के प्रधानाचार्य चांद बाबू, सीएससी के जिला प्रबंधक रवि वर्मा ने कक्षा 3 के छात्र जिसने परीक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया था को पुरस्कार प्रदान किया मुख्य अतिथि सज्जाद हुसैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया सुदूर ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर बौद्धिक विकास के लिए आयोजित सीएससी ओलंपियाड प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है जिसमें कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्रा छात्राएं विषय वार प्रतिभाग कर सकते हैं इसमें मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जाता है इसी क्रम में सीएससी संचालक अब्दुल वहाब तथा विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा बहुत से छात्र छात्राओं का पंजीकरण किया गया था लालपुर निवासी कक्षा 3 के छात्र यदुवंशी ने ओलंपियाड परीक्षा में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया जिसके लिए छात्र को इलेक्शन डिवाइस प्रदान किया गया इस अवसर पर सीएससी के जिला समन्वयक शैलेंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया साथ ही बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में स्थानीय सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्रों संचालकों द्वारा अधिक से अधिक प्रतिभागियों का सीएससी ओलंपियाड में पंजीकरण किया जा रहा है जिससे जनपद के मेधावी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

