17 घण्टे बाधित रही बिजली मोबाईल चार्जिंग एव पानी के लिए तरसे लोग
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। चंदौली पावर हाउस से रामनगर , सिरौलीगौसपुर एव मसौली को आपूर्ति होने वाली 33 केवी विद्युत लाइन से 11 फरवरी को मसौली उपकेंद्र के लिए अलग से इस हाईटेंशन लाइन को अलग किया गया था कि आये दिन ओवरलोडिंग के कारण बाधित हो रही बिजली से मसौली के लोगो को राहत मिलेगी परन्तु नतीजा उल्टा हुआ कि नयी हाईटेंशन लाइन में हर रोज कोई न कोई यांत्रिक खराबी आती रहती हैं जिससे राहत के बजाय हाईटेंशन लाइन उपभोक्ताओं की टेंशन बढ़ा दी है। बताते चलें कि चंदौली पावर हाउस से विद्युत उपकेंद्र मसौली, रामनगर, सिरौलीगौसपुर के लिए आपूर्ति करने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन से गत 11 फरवरी को इस उद्देश्य से अलग किया गया था कि ओवरलोडिंग के कारण विद्युत बाधित होने पर मसौली के उपभोक्ताओं को परेशानियां न झेलनी पड़े परन्तु मामला उल्टा हो गया जब से नयी हाईटेंशन लाइन से मसौली की आपूर्ति चालू हुई तब से हर दिन लोगो को टेशन झेलनी पड़ रही हैं।
17 घण्टे बाधित रही बिजली मोबाईल चार्जिंग एव पानी के लिए तरसे लोग
शनिवार की सुबह 9 बजे तक सुचारू रूप से आपूर्ति होने वाली बिजली के शाम 5 बजे चंद मिनटों के लिए आयी फिर दुबारा चली जाने के बाद रविवार को 11 बजे दर्शन हुए बहादुरपुर गांव के निकट डिस्क स्पार्क होने के कारण बिजली बाधित रही। रात्रि में विद्युतकर्मियों ने पेट्रोलिंग तो की परंतु फाल्ट न मिलने के कारण आपूर्ति का संचालन नही हो सका।
पुरानी लाइन फिर आयी काम
11 फरवरी को जिस 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन से मसौली को अलग किया गया था 17 घण्टे से अधिक समय तक फाल्ट ठीक न होने के कारण परेशान विजली कर्मियों ने पुनः उसी पुरानी लाइन से जोड़कर आपूर्ति चालू की। बाधित विद्युत के दौरान लोगो के घरों से जहाँ पानी खत्म हो गया वही मोबाइल चार्जिंग के लिए लोग भटकते नजर आये।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

