30 अगस्त को ग्राम पंचायत सफदरगंज एव चिलौकी में होने वाले शिव विवाह कार्यक्रम का जायजा लिया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी सदर सुमित कुमार त्रिपाठी ने 29 व 30 अगस्त को ग्राम पंचायत सफदरगंज एव चिलौकी में होने वाले शिव विवाह कार्यक्रम का जायजा लिया तथा आयोजकों से सहयोग की अपील की। बताते चलें कि कजरीतीज के मौके पर प्रतिवर्ष होने वाले शिवविवाह कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग भाग लेते है 29 अगस्त को ग्राम चिलौकी से ग्राम पंचायत सफदरगंज शिवाला जाने वाले तिलक की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत तमाम साथियों के साथ कल तिलक लेकर जाएंगे तथा 30 अगस्त को सफदरगंज ग्राम प्रधान अजय वर्मा शिव जी की बारात लेकर चिलौकी जाएंगे। रविवार को क्षेत्राधिकारी सदर सुमित कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह, राजकुमार दोनों ग्राम पंचायतों के आयोजकों के साथ कार्यक्रम स्थल एव रूट का जायजा लिया। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

