पं० अमन मयंक शर्मा ने मुख्यमंत्री से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश की मांग की। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री एके शर्मा सर्किट हाउस बदायूं में दिया।
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ने ज्ञापन सौंपते वक़्त कैबिनेट मंत्री एके शर्मा से कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज सहित सर्वसमाज के आराध्य भगवान है। भगवान राम जन्मोत्सव एवं भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश कई वर्षों से है जबकि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश घोषित नहीं हो पाया है।पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि समाज की आस्था को देखते हुए भगवान् परशुराम जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश अवश्य घोषित होना चाहिए।कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने आश्वासन दिया कि वह् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश घोषित करने की बात रखेंगे।
इस अवसर पर गौरव पाठक,दिनेश शर्मा,रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,अमित शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!