मचान ऊंचा करने के प्रयास मैं खूंटी लगी गांठ बालक का बनी कॉल बालक की मौके पर मौत परिवार में मचा कोहराम
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। खेत पर पूर्व से बनी मचान को ऐसा करके बांधने के चक्कर में खूंटी की गांठ एक 13 वर्षीय बालक का काल बन गई बालक की मौके पर ही तत्काल मृत्यु हो गई परिजनों ने बालक के शव को बिना पंचायत नामा कराएं उसका दाह संस्कार कर दिया घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है l
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टोट पुर करसरी निवासी बाबूराम जाटव का 13 वर्षीय पुत्र यश कुमार उर्फ पव्वा खेत पर मक्का की फसल की रखवाली वास्ते बने मचान पर बैठा हुआ था की दोपहर 12:00 बजे के लगभग अचानक उसके दिमाग में ख्याल आया की मचान नीचा है इसे क्यों ना ऊंचा कर लिया जाए यश कुमार उर्फ पव्वा अकेले ही मचान को ऊंचा बांधने का प्रयास करने लगा जिसके लिए उसने ऊपर की बलि पर खूंटी की गांठ लगा तथा एक पैर से उसकी रस्सी पकड़ ली कि अचानक खूंटी वाली गांठ निकलकर यश कुमार के गले में पड़ गई गले मैं पड़ी गांठ पैर से दबने के उपरांत उसका काल बन गई मौके पर ही यश कुमार उर्फ पव्वा मृत्यु हो गई जब 4:00 बजे तक यश कुमार घर खाना खाने नहीं पहुंचा तब परिजन उसे तलाशने खेत पर पहुंचे जहां हम मचान के पास रस्सी में लिपटा हुआ उसका शरीर पड़ा हुआ था प्राण पखेरू उड़ चुके थे परिजन आनन-फानन में यश कुमार को निजी चिकित्सकों के यहां ले गए पंत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है यश कुमार उर्फ पव्वा अपने परिवार में सबसे छोटा था उसकी माता रेखा का रोते-रोते बुरा हाल है पिता बाबूराम दहाड़े मार कर रो रहा है परिजनों ने यश कुमार उर्फ पव्वा का बिना पंचायत नामा भरे अंतिम संस्कार कर दिया ग्रामीणों के अनुसार यश कुमार उर्फ पव्वा मिलनसार हंसमुख बच्चा था उसके मिलनसार स्वभाव को लेकर गांव में लोग चर्चा करते नजर आए l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

