बढ़ी महंगाई के खिलाफ आप का हल्ला बोल, निकाली पदयात्रा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। 15 लाख करोड़ की लूट, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी ने रविवार को पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा नेबलेट तिराहा शुरू होकर छाया चौराहा, पटेल प्रतिमा से होकर गांधी भवन तक निकली गई। इस दौरान गांधी भवन के पास जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह और आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस भी हुई। पदयात्रा समापन के दौरान धर्मवीर सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह प्रदर्शन है। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने मित्रों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया है। जिस तरह से भ्रष्टाचार इस सरकार में बना हुआ है। महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा केन्द्र की सत्ता में आई तो उन्होंने एक नारा दिया था कि ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार।‘ लेकिन केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई कई गुना बढ़ गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से अंकुर शर्मा, प्रणीत मौर्य, जुगराज सिंह, नफील खान,पंकज वर्मा, प्रदीप प्रजापति,आकाश सोनी, बलजीत सिंह, आकाश वर्मा, विनय श्रीवास्तव, धनंजय यादव, सूरज वर्मा,मुकेश, राजेंद्र, अरविंद यादव सहित कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!