सपा के सदस्यता अभियान से जुड़ रहा अधिवक्ता समाज: गोप बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने सैकड़ों अधिवक्ताओं को बनाया सपा का सदस्य
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र रामनगर के कस्बा बदोसराय में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने सैकड़ों लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। वहीं श्री गोप ने नगर के फतहाबाद स्थित जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा चैम्बर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान गांव गांव, घर घर जाकर सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है। पार्टी के हर बड़े नेता से लेकर छोटे से पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से सम्पर्क करके समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करें। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि बार के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा एडवोकेट ने भी सैकड़ों अधिवक्ताओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया है। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, सिरौली प्रमुख श्रीमती रेनू दिनेश वर्मा, अजय वर्मा बबलू, इंतखाब आलम नोमानी, हशमत अली गुड्डू, मिथलेश तिवारी, शिव कुमार यादव, सैय्यद आदिल काजमी, इरफान अहमद प्रधान, गुफरान मिर्जा, प्रदीप कुमार वर्मा, रहीम प्रधान, जय सिंह यादव, अलाउद्दीन प्रधान, गुड्डू प्रधान, अकील अंसारी प्रधान, विनोद यादव प्रधान, मनमोहन सिंह, राम लखन अवस्थी, राजेश मिश्रा, अंकुर यादव, नियाज़ अहमद अंसारी, प्रेम यादव, मो कलीम, दयाशंकर मिश्रा, शांति ओम एडवोकेट, रिजवान अहमद एडवोकेट, अशोक कुमार वर्मा एडवोकेट, सूर्यपाल वर्मा एडवोकेट, धर्मेंद्र पटेल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

