मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति द्वारा निकाली गई साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉन 2022‘ में सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति द्वारा एक वृहद साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉन 2022‘ का आयोजन किया गया। जिसमें 175 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें छोटे बच्चों से लेकर युवा और बड़ी उम्र के लोग भी शामिल हुए। साइकिल रैली का शुभारम्भ नगर के नागेश्वर नाथ धाम पर उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन ने झंडी दिखाकर कर किया। मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति संस्था की अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम से प्रेरित होकर संस्था द्वारा यह आयोजन किया गया है। महासचिव रितु जैन ने कहा कि पूरे देश मे ही नहीं विदेशों मे भी आज एक साथ यह आयोजन हुआ है। कोषाध्यक्ष शेफाली अग्रवाल, रेणु जैन, मेघा अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, कल्पना जैन, ममता जैन, अंकिता झुंझुनवाला, प्रियंका अग्रवाल, अंजना जैन , खुशबु टेकड़ीवाल, अंजू जैन के साथ रैली का शुभारंभ किया गया। जिसमें सभी वर्गों समुदाय के नागरिक थे। साइकिल रैली नागेश्वरनाथ धाम से सट्टी बाजार, धनोखर, निब्लेट चौराहा, कोतवाली, सिविल लाइंस, छाया चौराहा, राजकमल, पीरबटावन होते हुए नागेश्वरनाथ धाम पर समाप्त हुई। रैली के बाद सभी प्रतिभागियों को संस्था के द्वारा जलपान और फल भी वितरित किया गया। सभी प्रतिभागियों को संस्था के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। रैली समापन के अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर रविनन खाजन्ची, अभिनव रस्तोगी, सौरभ गुप्ता, मनीष अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, मोहित टेकड़ीवाल, पंकज जैन, आशीष जैन, वर्धमान जैन, मोहित जैन, ऋषभ जैन, आयुषी अग्रवाल, सरवन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!